Bakwas News

राष्ट्रीय एकात्मवाद के पुरोधा थें पंडित दीनदयाल : डॉ० मनीष रंजन

भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य स्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सोमवार को रोहतास जिला स्थित सभी भाजपा कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया।

 

इस अवसर पर भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डॉ० मनीष रंजन ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी जयंती पर उन्हें नमन कर याद किया। साथ ही साथ उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए डॉ० मनीष ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के पुरोधा थे।

 

जिनके मार्गों पर चलते हुए हम सभी लोगों को उनके सपने को साकार करनी चाहिए। क्योंकि पंडित दीनदयाल सादा जीवन व उच्च विचार के धनी व्यक्ति थे। जिनके द्वारा एकात्मवाद व मानववाद नामक लिखी पुस्तक आज भी प्रासंगिक का प्रतीक है।

 

उन्होंने राष्ट्रहित में बताया था कि हमेशा हमें सही व्यक्ति को वोट देना चाहिए, न की उसके बटुए को, पार्टी को वोट दे किसी व्यक्ति को नहीं, किसी पार्टी को वोट न दे बल्कि उसके सिद्धांतों को वोट देनी चाहिए।

 

जबकि उन्होंने समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति दरिद्र नारायण की सेवा को भी उचित ठहराया है। जिसका सार्थक स्वरूप आज पूरे भारत वर्ष गरीबों की भूख उत्थान के लिए अन्त्योदय योजना चल रही है।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment