Bakwas News

पूर्व वार्ड पार्षद के पुण्यतिथि पर बच्चों के बीच बांटी गई पाठ्य सामग्री

बिक्रमगंज नगरपरिषद के पूर्व वार्ड पार्षद धनगाईं निवासी स्व. कमलेश सिंह की पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव धनगाईं में मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने स्व. सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। लोगों ने दो मिनट का मौन रख मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की। लोगों ने उन्हें एक समाजसेवी और गरीबों के संरक्षक बताया।

 

इस मौके पर धनगाईं और नगर के आसपास के दर्जनों स्कूली बच्चों का कापी, कलम, रेजर, कटर सहित विभिन्न तरह की पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। नगर परिषद कर्मी रंगबहादूर सिंह, माधुरी सिंह, राहुल प्रियदर्शी, निधि सिंह, संतोष कुमार सिंह, उत्कर्ष सिंह, स्वातिका सहित कई लोगों ने स्व. सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment