Bakwas News

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने मीटर रीडरों के साथ की बैठक

विद्युत आपूर्ति अवर प्रमण्डल, बिक्रमगंज में सहायक विद्युत अभियंता, बिक्रमगंज राज कुमार की अध्यक्षता में मीटर रीडरों के साथ एक बैठक की गई।

 

जिसमें शीर्ष कंपनी के राजस्व को बढ़ावा के लिए उपभोक्ताओं के परिसर का शत प्रतिशत मीटर पठन (रीडिंग) करने के सभी तकनीकी जानकारी देते हुए सहायक विद्युत अभियंता ने कहा कि सभी मीटर रीडर प्रत्येक दिन सुबह 8 बजे तक लॉगिन करेंगे, प्रत्येक रीडिंग वास्तविक पठन के आधार पर करेंगे, मीटर रीडिंग प्रत्येक माह के 25 तारीख तक पूर्ण करेंगे, मनी रसीद की संख्या में बढ़ोतरी करेंगे, जिससे कि लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण की जा सके प्रत्येक दिन शत प्रतिशत कलेक्शन हेतु लॉगिन करेंग साथ हीं सभी पर्यवेक्षक को निर्देशित कि प्रत्येक दिन गुणवत्तापूर्ण मीटर का फोटो जांच करेंगे, मीटर रीडर के द्वारा किये गए बिलिंग में मीटर का फोटो क्रॉप स्वीकार नहीं है, गलत एम.आर.यू. में उपभोक्ता रहने पर अपने पर्यवेक्षक के सहायता से उस उपभोक्ता को सही एम.आर.यू. में टैग कराना सुनिश्चित करेंगे।

 

बैठक में कनीय विद्युत अभियंता बिक्रमगंज नवदीप गोयल, कनीय विद्युत अभियंता (राजस्व) गजेंद्र कुमार, कनीय विद्युत अभियंता दिनारा विकास कुमार शर्मा, कनीय विद्युत अभियंता दावथ कौशलेंद्र कुमार, कनीय विद्युत अभियंता संझौली प्रमुदित रक्त पटेल, कनीय विद्युत अभियंता सूर्यपुरा प्रदीप प्रजापति, सहायक आईटी मैनेजर चंदन कुमार, जोनल मैनेजर निर्मल कुमार सहित विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बिक्रमगंज के सभी प्रशाखाओं के मीटर रीडर उपस्थित थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment