Bakwas News

नवनिर्वाचित केन यूनियन बिक्रमगंज के अध्यक्ष का किया गया स्वागत

केन यूनियन बिक्रमगंज के अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में संझौली पैक्स के अध्यक्ष विजय कुमार राय को जीत दर्ज किये जाने पर राजपूत करणी सेना ने शहर के आरा रोड में एक समारोह का आयोजन किया।

 

समारोह मे तीन बार से चांदी पंचायत पैक्स अध्यक्ष रहे और केन यूनियन के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित होने पर विजय कुमार राय को फूल माला, बूके एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। लोगों से श्री राय को जीत की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।

 

समारोह में राजपूत करणी सेना के प्रदेश प्रभारी पप्पू सिंह, बीजेपी मंडल अध्यक्ष सूर्यपुरा सह प्रदेश उपाध्यक्ष राजपूत करणी सेना बिहार पिंटू सिंह कर्मा, भूई पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धनजी राय, शैलेश मिश्रा, मंटू सिंह, राजू सिंह, पिंटू सिंह, राकेश मिश्रा, मनीष सिंह सहित कई लोगों ने श्री राय को सम्मानित करते हुए बधाई दी।

 

नवनिर्वाचित केन यूनियन बिक्रमगंज के अध्यक्ष विजय कुमार राय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पैक्स अध्यक्षों ने जो हमें जिम्मेवारी दी है उसका इमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा। कभी किसी तरह का शिकायत का मौका नहीं दूंगा।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment