Bakwas News

छह मतों की अंतर से जीतकर विजय बने केन यूनियन के अध्यक्ष

बिक्रमगंज प्रखंड कार्यालय में बुधवार को केन यूनियन के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। इसमें कुल 36 पैक्स अध्यक्ष मतदाता हैं।बुधवार को अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में सभी 36 पैक्स अध्यक्षों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान के बाद मतगणना हुई ।

 

बीडीओ अमित प्रताप सिंह ने बताया कि विजय राय को 21 और मिथलेश सिंह को 15 मत मिला। छह मतों के अंतर से जीत कर विजय राय निर्वाचित घोषित हुए। विजय संझौली प्रखंड के चांदी इंग्लिश पैक्स के अध्यक्ष हैं। वहीं नोनहर पैक्स अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह सचिव और दावथ के उसरी पैक्स अध्यक्ष कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए है।

 

इस दौरान वहां कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। जीत की घोषणा के साथ हीं विजय राय के समर्थक काफी खुश दिखे और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment