Bakwas News

बिक्रमगंज में भाजपा ने शिक्षक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया

बिक्रमगंज शहर के काव नदी पुल के पास स्थित रिवर व्यू होटल के सभागार में शनिवार को भाजपा ने अनुमंडल स्तरीय शिक्षक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस संवाद कार्यक्रम में भाजपा के विधान पार्षद संतोष कुमार सिंह ने कहा कि बिहार सरकार बिहार के शिक्षकों की उपेक्षा कर रही है। चुनाव के समय शिक्षकों की मांगों को पूरा करने, वित्त रहित कॉलेजों की समस्याएं दूर करने का वादा राजद और जदयू दोनों ने किया था। लेकिन उनकी समस्या दूर करने की बात कौन कहे उनकी बात सरकार सुन भी नहीं रही है।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता और वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य डॉ मनीष रंजन ने किया। गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी जीवन कुमार ने घोषणा किया कि जीत के बाद वित्त रहित शिक्षकों की मांगें पूरी कराए बिना मैं कोई वेतन नहीं लूंगा। उन्होंने नियोजन शब्द को शिक्षकों के लिए कलंक बताया।

 

कहा कि नियोजित शिक्षकों और अतिथि शिक्षकों को सरकार राज्यकर्मी की दर्जा दे और इस अवसर पर भाजपा के गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी जीवन राम, जिला पार्षद प्रभाष चंद्र सिंह उर्फ मंटू सिंह, डॉ बिनोद कुमार सिंह, डॉ पुष्पा सिंह, जय प्रकाश सिंह, मदन प्रसाद वैश्य, डॉ सुरेंद्र सिंह, प्रो बीर बहादुर सिंह, राकेश सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव आदि थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment