बलिया। पीड़िया विसर्जन करने पहुंची दो किशोरी गंगा नदी में डूब गयी। हालांकि मौजूद मल्लाहों ने उन्हें बचा लिया। इसके बाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के बाद स्वस्थ होने पर डॉक्टरों ने घर भेज दिया।
गड़वार थाना क्षेत्र के सरयां गांव की एक दर्जन अधिक युवती व किशोरी वाहन से पीड़िया विसर्जन करने शहर से सटे गंगा नदी के माल्देपुर घाट पर पहुंची थी। नदी में स्नान करते वक्त 16 वर्षीय सरगम पुत्री उमेश सिंह नदी में डूबने लगी। यह देख पास में नहा रही 17 वर्षीय चांदनी पुत्री राजू सिंह बचाने पहुंची तो वह भी डूबने लगी। दो लड़कियों को डूबता देख खलबली मच गयी तथा मौजूद अन्य लड़किया शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर नदी में मछली मार रहे मल्लाह नाव लेकर पहुंचे तथा काफी प्रयास के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल पहंुचाया गया। हादसे की जानकारी होते ही गांव-घर के लोग पहुंच गये। पहले तो डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी ले जाने की सलाह दी, हालांकि बाद में उनके ही उपचार से दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हो गयी। इसके बाद चिकित्सकों ने घर भेज दिया।