बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
युवती ने पुलिस को दी गयी तहरीर में लिखा है कि फेफना थाना क्षेत्र के कपुरी निवासी पप्पू राजभर ने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर छह सितम्बर को अपने साथ लेकर चला गया। बलिया शहर में एक जगह पर रखकर दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए बलिया रेलवे स्टेशन के पास ले जाकर छोड़ दिया।
इसके बाद वह किसी प्रकार अपने घर पहुंची तथा मामले से परिजनों को अवगत कराया। इस सम्बंध में एसओ राजकपूर सिंह का कहना है कि युवती की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। उनका कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।