तरारी। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह को निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद दिल्ली से पटना पहुंचने पर तरारी प्रखण्ड के जदयू नेताओं ने स्वागत किया।
तरारी प्रखंड के जदयू अध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में तरारी जदयू कार्यकर्ताओं ने विशाल सिंह को अंग वस्त्र तथा फूल माला से स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। सुधीर सिंह ने कहा कि विशाल सिंह हमेशा क्षेत्र के लोगों के लिए मदद करते रहे है। इनसे हम सभी प्रदेश, जिला एवं प्रखंड के लोगों एवं किसानों को काफी उम्मीद जगी है। विशाल सिंह के दादा तपेश्वर सिंह और पिता अजीत कुमार सिंह भी एनसीसीए के अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं।
मौके पर सुधीर सिंह के अलावे बसौरी पंचायत पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह , मोआप कला पैक्स अध्यक्ष अजीत उपाध्याय, पनवारी पैक्स अध्यक्ष सह समाजसेवी हरेन्द्र सिंह , दयानिधि सिंह, श्याम जी यादव, जदयू नेता राजेश कुशवाहा सहित कई अन्य प्रतिनिधियों और समर्थकों ने जीत पर बधाई एव शुभकामनाएं दिया।