वाराणसी। आंध्र प्रदेश से काशी विश्वनाथ धाम दर्शन करने आई राजलक्ष्मी नामक महिला मन्दिर मे दर्शन करने के बाद बाहर निकलते समय अपने परिवार वालो से बिछड़ गईं। काफी देर के बाद महिला भटकते भटकते गोदौलिया चौराहे पर बने पुलिस बूथ पर पहुंची वहा आस पास के लोगो से उसने अपना नाम राजलक्ष्मी बताई पर महिला तेलगू भाषा मे बात कर रही थी। इसलिए लोगो को उसकी बात समझ मे नहीं आई लोगो ने उसको पुलिस के पास ले गए।
पिकेट बूथ पर मौजूद पुलिस वालो को भी महिला की भाषा नहीं समझ मे आ रही थी जब इसकी जानकारी पुलिस कमिश्नररेट वाराणसी ए सतीश गणेश को हुई तो वो सीधे गोदौलिया पुलिस बूथ पहुँच गए।
पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने महिला से तेलगू भाषा मे बातचीत की और पब्लिक एड्रेस पर तेलगू भाषा मे ही सूचना प्रसारित किया। सूचना पाकर महिला के बेटे सतीश कुमार भागे भागे पुलिस पिकेट बूथ पर पहुँचा और अपनी मां को सुरक्षित पाकर सतीश के चेहरे ख़ुशी खिल उठे।
पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने महिला के परिजनों से फराट्टेदार तेलगू भाषा मे बातचीत करते हुए कमिश्नर ने भटकी महिला के बेटे को उसकी मां से मिला दिया।भटकी महिला राजलक्ष्मी के बेटे सतीश कुमार ने वाराणसी पुलिस को दिल से धन्यवाद देते हुए पुलिस कमिश्नर को बिग सैल्यूट भी दिया।