Bakwas News

उपमुख्य पार्षद उम्मीदवार विकास सिंह नगर पंचायत गड़हनी का चौमुखी विकास करने को ले हुए प्रतिबद्ध

गड़हनी (भोजपुर) नगर पंचायत गड़हनी को एक चर्चित क्षेत्र के रूप में विकसित करने को लेकर भावी उपमुख्य पार्षद उम्मीदवार विकास सिंह अपने समर्थको के साथ नगर क्षेत्र के विभिन्न गाँवो मे जन सम्पर्क कर ग्रामीण जनता का आशीर्वाद प्राप्त किया। बता दें कि गड़हनी मे पहली बार होने वाले नगर पंचायत चुनाव मे उपमुख्य पार्षद पद के लिए कई एक प्रत्याशियों के नामों की चर्चा हो रही है। मगर उनमें से एक नाम भावी उपमुख्य पार्षद उम्मीदवार विकास सिंह के नामों की चर्चा सुर्खियां मे है।

 

भावी उपमुख्य पार्षद उम्मीदवार का कहना है कि अगर ईश्वर रुपी मतदाताओं का भरपूर समर्थन प्राप्त होता है तो इस गड़हनी को मैं देश स्तर पर नाम रौशन कर पुरे नगर पंचायत वासियों का सर ऊंचा करुंगा। मीडिया से मुखातिब होते हुए विकास सिंह ने कहा कि मैं बातों में नहीं बल्कि कर्मों में विश्वास रखता हूँ। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि अगर जनता का भरपूर सहयोग मिला तो इस क्षेत्र को कार्यों के बदौलत उस स्तर पर ले जाउँगा, जिससे आने वाले समय में अन्य क्षेत्रों के लिए यह क्षेत्र मार्गदर्शक का कार्य करेगा साथ ही इस क्षेत्र को सरकार अपना आइकॉन के रूप में विकसित कर गौरवान्वित महसूस करेगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को देवढी, ध्यानी टोला, महाबीर टोला सहित अन्य गांवों का दौरा कर ईश्वर रूपी मतदाताओं का आशिर्वाद प्राप्त किया।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment