वाराणसी। भारतीय रेलवे द्वारा मना रहे हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत 27 सितंबर को नई दिल्ली स्थित रेल भवन के सम्मेलन कक्ष मे रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी वी. के. त्रिपाठी की अध्यक्षता मे राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम मे हिन्दी राजभाषा नीति के प्रचार प्रसार मे सराहनीय भूमिका निभाने के लिए बरेका के दो अधिकारियो को राजभाषा पदक प्रदान किया गया।बनारस रेल कारखाना के मुख्य अभिकल्प इंजिनियर पवन प्रिय राजू और मुख्य विद्युत इंजिनियर निरीक्षण हिरेन्द्र सिँह राणा ने अपर रेल मंडल प्रबंधक रहते हुए वर्ष 2020 मे भारत सरकार की राजभाषा नीति के प्रचार प्रसार मे सराहनीय भूमिका निभाई थी। अपना अधिकांश कार्य हिन्दी मे सम्पादित किया तथा अपने अधिनिस्थ अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को भी सरकारी कामकाज संघ की राजभाषा हिन्दी मे करने के लिए प्रोत्साहित किया। ऐसे सम्मानित कार्य के लिए दोनों कर्मचारियो को सम्मानित किया गया। इस समारोह के दौरान भारतीय संविधान मे निर्धारित राजभाषा कार्यान्वयन के महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वाह करने के उपलक्ष्य मे रेलवे बोर्ड के चेयरमैन व मुख्य कार्यकारी अधिकारी वी के त्रिपाठी ने दोनों अधिकारियो को रेलमंत्री राजभाषा रजत पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस सम्मान से समस्त बरेका परिवार अभिभूत है।