गड़हनी (भोजपुर)। भारतीय जनता पार्टी मंडल गड़हनी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखर राष्ट्रवादी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।साथ में शक्ति केंद्र हरपुर के बूथ संख्या 77, 78, 79 एवं 80 पर दूरदर्शन से प्रसारित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना व देखा।
पीएम मोदी ने योगा के महत्व पर प्रकाश डाला और स्वदेशी निर्मित लोकल सामानों को अधिक से अधिक अपने जिंदगी के हिस्से बनाने की बात कही। खादी वस्त्रों को उपयोग में लाने के लिए देश के लोगों को प्रेरित किया। पीएम मोदी के मन की बात मे कई तथ्यो को पर सुना देखा गया।। इस मौके पर गड़हनी मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अनिल सिंह, आईटी सेल संयोजक अनिल कुमार सिंह, पंचायती राज प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजन सिंह एवं बूथ समिति के साथ भाजपा सर्मथक उपस्थित रहें।