कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज आठवां दिन है। आठवें दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की नवायीकुलम से शुरुआत की। इस दौरान पार्टी नेताओं ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। वहीं, कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के गृह सचिव से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘नबन्ना अभियान’ पर 19 सितंबर तक रिपोर्ट मांगी है।
बता दें कि भाजपा के नबन्ना अभियान के दौरान कई जगह पुलिस की कायकर्ताओं से झड़प भी हुई थी। मनी लॉड्रिंग मामले में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। आज जैकलीन फर्नांडिस की दिल्ली पुलिस के सामने पेशी होगी। बीते महीने ईडी ने जैकलीन 200 करोड़ रुपए की रंगदारी के आरोप लगाए थे।