Bakwas News

अश्वनी चौबे ने नीतीश से मांगा त्याग-पत्र

लगातार बिहार में  बीजेपी महागठबंधन को घेरने में जुट गई है। बिहार में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ने लगा है जबकि बिहार के मुखिया का दावा है की अपराध ग्राफ घटा है। बेगूसराय जिले में बाइक सवार अपराधियों के तांडव को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है।

बेगूसराय में मंगलवार की शाम कम से कम 10 लोगों को गोली मारे जाने और एक शख्‍स की मौत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने बिहार सरकार और मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को इसके लिए जिम्‍मेदार ठहराया है। भाजपा के सांसद राकेश सिन्‍हा ने कहा कि बेगूसराय में साठ के दशक की स्‍थ‍िति लौटती दिख रही है।

केंद्रीय मंत्री अश्‍व‍िनी चौबे ने इस मसले पर मुख्‍यमंत्री से इस्‍तीफा मांगा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्‍हा और पूर्व उप मुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी सरकार को घेरा है। आए दिन लगातार घटनाएं घट रही है। लग रहा है की जंगल राज की वापसी हो गई है।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment