Bakwas News

भोजपुर : देव के मुखिया के खिलाफ ग्रामीणों का तरारी प्रखण्ड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन 

तरारी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर देव पंचायत के ग्रामीण और कुछ वार्ड सदस्य ने देव पंचायत के मुखिया शोभा देवी और मुखिया प्रतिनिधि अनिल गुप्ता पर आवास योजना में रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया ह्रै। 

 

ग्रामीणों का कहना है कि मुखिया शोभा देवी और मुखिया प्रतिनिधि अनिल गुप्ता के द्वारा आवास योजना का लाभ देने के नाम पर 25 हजार से ₹30 हजार रिश्वत लिया जाता है। वही रिश्वत नहीं देने पर आवास योजना का लाभ नहीं देने की बात कही जाती है।

 

वही मुखिया शोभा देवी ने इस तथ्य को आधारहीन बताया है। साथ ही आवास सहायक नन्द कुमार पर पाँच – पाँच हजार रूपया लेकर विचौलियो के माध्यम से करीब दर्जनों अभ्यर्थियो का बिना धरातल पर कार्य कराये ही दो से तीन किस्त दे दिया गया है जबकि धरातल पर कार्य किये लाभुको का दुसरे किस्त का पैसा नजराना नही देने की स्थिति में नही दिया जा रहा ह्रै। स्थल पर अवास सहायक खुद जाँच पडताल करने के बजाए अपने निजी सहायक के माध्यम से फोटो करा किस्त देते है। इसी का विरोध करने पर आवास सहायक के सहायक व उनके समर्थको द्वारा प्रर्दशन किया गया है।

 

मुखिया शोभा देवी ने आवास योजना कें सभी लाभुको का आवास जाँच करने की मॉग की है। वही सहायक से दूरभाष पर संपर्क करना चाहा तो मोबाईल बंद पाया गया। वही कुछ ग्रामीणों का आवास सहायक पर फोन नही उठाने का आरोप लगाया गया है। वही आवास पर्यवेक्षक रंजीत कुमार से दूरभाष पर बातचीत में पता चला की आवास सहायक अपने से सिनियर पदाधिकारीयो का फोन भी उठाना मुनासीब नही समझते है। कुल मिलाकर मुखिया व आवास सहायक के आपसी प्रतिस्प्रधा के बीच पीस रहे ह्रै लाभुक। प्रदर्शन में बबलू सिंह, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि सुनील राम, लोजपा जिला महासचिव रमेश पासवान, सुनील कुमार, धना मुन्नी देवी, बैजू कुमार ,उर्मिला देवी ,अजीत शर्मा, अवधेश पासवान सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment