Bakwas News

लेटलतीफी करने वाले डाक्टरों पर कसेगा शिकंजा- उप मुख्यमंत्री

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में लेटलतीफी करने वाले डॉक्टरों पर अब और शिकंजा कसेगा। तय समय पर ओपीडी में न बैठने वाले डॉक्टरों पर अब सख्त करवाई की जाएगी। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अस्पतालों के निदेशकों और सीएम्एस को लापरवाह डॉक्टरों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में ओपीडी तय समय पर यानि की सुबह 8 बजे खोलने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके लिए काउंटर पर इसका पर्चा कुछ समय पहले ही बनना शुरू हो जाएगा। इससे ठीक 8 बजे से ओपीडी का संचालन शुरू हो सके और डॉक्टर 8 बजे से मरीज़ देखने बैठ जाएं।

योगी सरकार का सख्त निर्देश है कि अस्पतालों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इसके लिए उपमुख्यमंत्री और सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक लगातार एक्शन मोड में हैं। यदि किसी अस्पताल में ओपीडी में दो या दो से अधिक डॉक्टर हैं, तो एक डॉक्टर ओपीडी में बैठेंगे, जबकि दूसरे डॉक्टर भर्ती मरीजों को देखेंगे। नियमित राउंड न करने वाले डॉक्टरों पर भी सख्त करवाई होगी। इसके साथ ही दो बजे से पहले ओपीडी छोड़ने वाले डॉक्टरों की सख्त निगरानी करने के भी आदेश दिए गए हैं।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment