Bakwas News

भोजपुर : सिकरहटा व ईमादपुर पुलिस ने 82 लीटर महुआ शराब और 2 बाइक के साथ तीन धंधेबाजों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल 

सिकराहटा और ईमादपुर पुलिस ने अलग-अलग जगह से 83 लीटर महुआ शराब और दो बाइक के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। सिकरहटा  थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान रजमलडीह गांव से 40 लीटर महुआ शराब के साथ एक बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया।

 

सिकरहटा थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पीरो प्रखंड क्षेत्र के तार गांव निवासी सुनील कुमार को 40 लीटर महुआ शराब और बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। सिकरहटा थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।

 

वहीं दूसरी तरफ ईमादपुर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 42 लीटर महुआ शराब के साथ दो बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया। ईमादपुर थानाध्यक्ष प्रभास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त राजेश नाथ और मुन्ना सिंह को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान धर्मपुरा रोड से गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष प्रभास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment