Bakwas News

बलिया : गंगा के बढ़ते जलस्तर से सहमे तटवर्ती क्षेत्र के लोग, मची अफरातफरी

रामगढ़ क्षेत्र में गायघाट गेज पर गंगा चेतावनी बिन्दु के काफी करीब पहुंच चुकी है। जल स्तर में शनिवार आधी रात से 6 सेमी प्रति घन्टे का तीव्र बढ़ाव शुरू हो गया। इसके बाद बाढ़ व कटान प्रभावित क्षेत्र के लोगों मे अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। कटान भी तेज हो गया है। आरोप है कि जिम्मेदारों ने आपदा काल में पीड़ितों को अपने हाल पर छोड़ दिया है।

गायघाट गेज पर रविवार सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर 55.870 मीटर दर्ज किया गया। नदी मे 6 सेमी प्रति घन्टे का बढ़ाव हो रहा है। शनिवार शाम चार बजे नदी का जल स्तर 55.070 मीटर था। इस प्रकार नदी मे पिछले 16 घन्टे में 80 सेमी की वृद्धि दर्ज की गयी। नदी यहां चेतावनी बिन्दु 56.615 मीटर से मात्र 74 सेमी नीचे बह रही है। यहा खतरा बिन्दु 57.615 मीटर पर दर्ज है। चेतावनी बिन्दु के करीब पहुंच चुकी नदी की लहरें कटान प्रभावित सुघरछपरा, दूबेछपरा, उदयीछपरा के पास उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। इन क्षेत्रों मे शनिवार से कटान तेज हो गया है। इससे ग्रामीणों मे अफरा-तफरी का माहौल है।

उधर नदी के बाढ़ का पानी मौजा धर्मपूरा, मझौवा, शुक्लछपरा, बेलहरी, गायघाट आदि के 50 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल मे फैली सब्जी की फसल को नष्ट कर दिया है।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment