Bakwas News

बलिया : हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूर्ति विभाग ने लगाए पोस्टर

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूर्ति विभाग की ओर से रविवार को कार्यक्रम का आयोजन नीलम गैस एजेंसी पर किया गया। अभियान के प्रचार वाहन का जिला पूर्ति अधिकारी रामजतन यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

डीएसओ ने बताया कि इस अभियान के जरिए राशन कार्ड धारकों, गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं, पेट्रोल डीजल उपभोक्ताओं को जोड़कर आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में जागरूक करना है। 11 से 17 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान अधिक से अधिक लोगों से प्रतिभाग करने की अपील करना है। इस मौके पर पेट्रोल पम्प संचालक, कोटेदार, गैस वितरक आदि थे।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment