Bakwas News

बलिया : भरौली के एक गांव की महिला ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप, पुलिस से की शिकायत

भरौली इलाके के एक गांव की महिला ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म करने के बाद वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस इस मामले की छानबीन करने की बात कह रही है।

महिला ने पुलिस को बताया है कि छह माह पहले पड़ोस के एक युवक ने नशीली दवा खिलाकर दुराचार करने के साथ ही वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो के सहारे ब्लैकमेल करते हुए लगातार शारिरिक शोषण करता रहा।

महिला का कहना है कि उसने इस मामले से पुलिस को अवगत करा दिया है। हालांकि पुलिस अब तक इस प्रकरण में केस दर्ज नहीं कर सकी है। इस मामले पर न हीं पुलिस खुलकर कुछ भी कहने से बच रही है।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment