Bakwas News

बलिया : झमाझम हुई बारिश ने उमस भरी गर्मी से दिलाई लोगो को राहत

शनिवार से ही उमड़-घुमड़ रहे बादल रविवार की दोपहर बाद झमाझम बरसे। बरसात से उमसभरी गर्मी से लोगों को निजात मिली। वहीं मौसम का मिजाज देख किसानों में नई उम्मीद जगी है और किसान देर से ही सही पूरे मनोयोग से धान की रोपाई में जुट गये हैं। बुजुर्ग किसानों की मानें तो अभी पूख नक्षत्र चल रहा है। इस नक्षत्र में रोपी गयी धान से बेहतर उत्पादन होता है। बरसात से एक ओर जहां खेती किसानी को नई ऊर्जा मिली है। वहीं नगरपालिका, नगर पंचायत व ग्राम पंचायत के बरसात पूर्व नालों की साफ-सफाई की पोल खुल गयी है।

बताया जाता है कि दोपहर बाद हुई बारिश के बाद शहर के नीचले मोहल्लों काजीपुरा, आवास-विकास, बहादुरपुर रामपुर उदयभान, प्रोफेसर कॉलोनी जाने वाले रास्तों पर बने गड्ढों में पानी भर गया। इसके चलते लोगों को आवागमन में बेहद परेशानी हुई। लोग व्यवस्था को कोसते हुए गंतव्य को जाते नजर आए।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment