बलिया। नगरा पुलिस ने एक पास्को एक्ट के आरोपी को गिरफतार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के निर्देश पर पुलिस ने धारा 363, 366 भा0 द0 वी0 व 7/8 पाक्सों एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार करने के साथ ही पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। पांच दिन पहले एक लड़की को भगाने में नगरा थाने में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हुआ था तभी से पुलिस इसकी तलाश में लगी रही।
थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दूबे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक छुन्ना सिंह मय हमराह फोर्स ने पीडिता को बरामद करते हुए अभियुक्त मुस्ताक पुत्र मुनीर शाह निवासी बेहडा डाबर, थाना भटनी, जिला देवरिया को बेलौली पावर हाउस मऊ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में पाबंद कर अभियुक्त मुस्ताक को चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उनि छुन्ना सिंह, हेड कांस्टेबल अब्दुल हमीद, कांस्टेबल रामअवतार पटेल व महिला पुलिस रिंकी सोनकर शामिल रहे।