Bakwas News

जीविका के वार्षिक आमसभा में दी गई मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना जानकारी

बिक्रमगंज प्रखंड के घुसिया खुर्द में बुधवार को वार्षिक आमसभा का आयोजन मंगलम जीविका महिला विकास स्वालंबी सहकारी समिति लिमिटेड घुसिया खुर्द बिक्रमगंज रोहतास के द्वारा घुसिया खुर्द के राज पैलेस में किया गया। जिसका उद्घाटन बीपीएम विजय कुमार चौधरी एवं जीविका दीदी के अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन एरिया कोऑर्डिनेटर प्रतीक राज रतनाम ने किया। उपस्थित सभी अतिथियों का सम्मान फलदार वृक्ष का पौधा देकर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों के सम्मान में प्रार्थना गीत एवं स्वागत गीत जीविका दीदियों द्वारा प्रस्तुत किया गया। कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर अमित कुमार ने वार्षिक आमसभा की स्वरूप एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला। वार्षिक आमसभा में मुख्यमंत्री महिला स्वरोजगार योजना पर विस्तृत चर्चा हुई तथा जिन-जिन दीदियों ने रोजगार करने का आवेदन दिया है। अपना हाथ उठाकर स्वीकृति प्रदान की। साथ ही साथ छूटे हुए महिला को भी इस योजना का लाभ देना है। सभी अपना आवेदन दे करके इसका लाभ ले सकती है। बड़े सौभाग्य का विषय रहा मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का कार्यक्रम में जीविका दीदियों का सहभागिता रहा। इसके लिए बीपीएम विजय कुमार चौधरी ने जीविका दीदियों के प्रति आभार व्यक्त किया। वार्षिक आम सभा में जीविका दीदियों के साथ-साथ कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर धीरेंद्र कुमार, पिंकी कुमारी, जितेंद्र कुमार, धर्मशिला देवी, कमला देवी, अभिषेक कुमार, कृष्ण कुमार, आलोक कुमार, नवीन चंद्र शाह(20 सूत्री सदस्य बिहार सरकार रोहतास) सहित कई लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे। आमसभा में विशेष प्रशंसनीय कार्य करने वाले दीदियो को उपहार देकर सम्मानित किया गया।।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment