Bakwas News

आंगनवाड़ी सेविकाओ ने पोषण रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के आदर्श ग्राम नोनहर में सेविकाओं के द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 10 से पंचायत स्तर पर पोषण रैली निकाल स्थानीय लोगो को जागरूक किया गया। इस रैली में नोनहर पंचायत की सभी सेविकाओं व सहायिका ने भाग लिया। जिसकी पूरी तैयारी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 10 की सेविका बिंदु कुमारी व अन्य सेविकाओं के द्वारा किया गया गया था। आंगनवाड़ी सेविकाओं के द्वारा अपनी कड़ी मेहनत से पोषण से सम्बंधित विभिन्न प्रकार का रंगोली व पोषण पौधा बनाया गया था। जो अपने आप मे एक अजूबा आकर्षण का केंद्र बना रहा, जिसे स्थानीय लोग देख भाव विभोर हो गए। आंगनबाड़ी केंद्र पर मौजूद सेविकाओं के द्वारा गीत संगीत के माध्यम से भी लोगो को पोषण के प्रति जागरूक किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी सीडीपीओ आभा कुमारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष आईसीडीएस के निदेश पर सितंबर माह पोषण माह के रूप में मनाया जाता है। जिसमे बच्चों , महिलाओं, माताओ का पोषण स्तर एवं स्वास्थ्य में सुधार लाने हेतु आईसीडीएस द्वारा विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित करके पूरे अलग अलग तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है तथा लोगो को इस संबंध में जागरूक भी करने का कार्य किया जाता है। इस रैली में सेविकाओं के द्वारा मतदान के प्रति भी लोगो को जागरूक किया गया। मौके पर महिला पर्यवेक्षिका निर्मला कुमारी प्रखंड समन्वयक सरोज कुमार गुप्ता, वैतरना देवी, सुनीता कुमारी, कुसुम कुमारी, पूनम कुमारी, प्रमिला देवी, शिल्पी कुमारी, शिला देवी, रीता देवी, शारदा देवी, सुधा देवी, गुंजा देवी, प्रमिला देवी, ममता देवी, के अलावे स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

(फोटो प्रेषित)

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment