Bakwas News

डा. ओम प्रकाश राम प्रधानाचार्य पद पर ग्रहण किया पदभार

ए एस कॉलेज बिक्रमगंज में नए प्रधानाचार्य के रूप डॉ. ओमप्रकाश राम ने पदभार ग्रहण किया। ज्ञातव्य हो कि विश्वविद्यालय सेवा आयोग से चयनित प्रधानाचार्य डॉ. ओम प्रकाश राम की पदस्थापना वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा में हुआ है। माननीय राज्यपाल सह कुलाधिपति महोदय के निदेशानुसार माननीय कुलपति महोदय ने डॉक्टर राम की पदस्थापना एएस कॉलेज बिक्रमगंज में किया। उसके बाद उन्होंने शुक्रवार को अपना पद भार ग्रहण किया। 2017 में तत्कालीन प्रधानाचार्य डॉक्टर जवाहर लाल के स्थानांतरण के बाद डॉक्टर ओम प्रकाश राम पहले प्रधानाचार्य हैं। जिनकी स्थाई नियुक्ति इस महाविद्यालय में हुई है। स्थायी प्राचार्य नियुक्त होने से शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों में काफी हर्ष और उत्साह है। सभी ने मिलकर नए प्रधानाचार्य का गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी ने विश्वास जताया कि प्रभारी प्राचार्य को लेकर महाविद्यालय में जो अनिश्चितता का माहौल बना रहता था, वह अब समाप्त हो गया और महाविद्यालय शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में चलेगा। डॉक्टर राम इससे पहले जगजीवन कॉलेज गया में अर्थशास्त्र विषय में प्राध्यापक और उस महाविद्यालय में बरसर भी रहे हैं। मौके पर पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर सुधांशु शेखर भाष्कर, बरसर डॉक्टर कन्हैया सिंह, लेखापाल विनोद कुमार सिंह, शिक्षक डॉक्टर अनिल कुमार, फैजल अहमद, राजेश कुमार, सरोज राम, प्रभारी प्रधान सहायक मदन प्रसाद, शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, सचिव अक्षय कुमार प्यारे, कुमार दिनेश, मनोज कुमार, संतोष पांडेय, दीपक कुमार सहित सभी शिक्षक और कर्मचारि उपस्थित थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment