Bakwas News

बकरीद पर अमन-चैन की मिसाल बनेगा काराकाट,शांति समिति की बैठक में गूंजी सौहार्द की आवाज

Inकाराकाट थाना परिसर में गुरुवार को आगामी बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी डॉ रितेश कुमार ने की । बैठक में पदाधिकारियों, शांति समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि पर्व को पूरी श्रद्धा, आपसी भाईचारे और कानून व्यवस्था का पालन करते हुए मनाया जाएगा ।बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं समिति सदस्यों ने त्योहार से जुड़े विभिन्न मुद्दों को अधिकारियों के समक्ष रखा । बिजली, पानी, साफ- सफाई,सुरक्षात्मक उपायों और आवागमन की व्यवस्था को लेकर कई सुझाव और मांगें रखी गईं । अंचलाधिकारी डॉ रितेश कुमार ने सभी की बातें को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि पर्व के दौरान हर आवश्यक सुविधा मुहैया कराई जाएगी । थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार ने कहा कि “प्रशासन पूरी तरह सतर्क है । संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती होगी और हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी । किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें । बैठक में मौजूद सभी लोगों ने एकमत से अमन,एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए बकरीद को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का संकल्प लिया । मौके पर मुखिया प्रतिनिधि रितेश सिंह, सरपंच रामप्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना अंसारी, मुन्ना सिंह, बीरेंद्र सिंह, मुखिया रामबिलास पाल, अवधेश राम, सरपंच कृष्णा सिंह, बीस सूत्री उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, संतोष तिवारी , सुरेश माली स्थानीय थाना के पुलिस पदाधिकारी, कर्मी सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment