Bakwas News

पीएम नरेंद्र मोदी आज रैली को करेंगे संबोधित, 50 हजार करोड़ से अधिक का बिहार को देंगे सौगात रैली की सभी तैयारी कर ली गई है पूरी मेटल डिटेक्टर से गुजरना होगा रैली में पहुंचने वाले प्रत्येक लोगों को

पीएम नरेंद्र मोदी बिहार के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। गुरुवार की शाम को प्रधानमंत्री पटना पहुंचेंगे। पटना एयरपोर्ट पर कई कार्यक्रमों में शामिल होकर पीएम रोड शो करते हुए भाजपा कार्यालय तक आएंगे। पटना में ही रात्रि विश्राम करने के बाद अगले दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री रोहतास के बिक्रमगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे।इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रधानमंत्री के सभा में जाने वाले हर लोगों को मेटल डिटेक्टर से गुजरना होगा। इस दिन कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी पीएम करेंगे। पीएम मोदी बिहार को 50 हजार करोड़ रुपए से अधिक की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री के रैली को लेकर प्रशासन स्तर से सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। उधर राजनीतिक दलों के कार्यकर्त्ता प्रधानमंत्री सहित बिक्रमगंज आने वाले बिहार के मुख्यमंत्री, मंत्री सभी दलों के नेताओं के स्वागत के लिए तैयार है। पूरा शहर होडिंग, पोस्टर से पट गया है। दर्जनों तोड़ण द्वारा बनाए गए है। प्रधानमंत्री के सभा में तीन लाख से अधिक लोगों को पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

नवीनगर सुपर थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास

नवीनगर में बनने वाले सुपर थर्मल पावर प्लांट की आधारशिला पीएम मोदी रखेंगे। इस प्रोजेक्ट के तैयार होने पर बिहार को 1500 मेगावट बिजली मिलेगी।

पटना-सासाराम एक्सप्रेसवे का भी शिलान्यास होगा

करीब 3712 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पटना – सासाराम एक्सप्रेसवे का भी शिलान्यास पीएम मोदी करेंगे। इस फोरलेन सड़क के बनने से लखनऊ, रांची, कोलकाता और वाराणसी का सफर आसान हो जाएगा।

गंगा पर बनने वाले तीन लेन पुल का शिलान्यास

बक्सर और यूपी के भरौली के बीच बनने वाले पुल का भी शिलान्यास पीएम करेंगे। गंगा नदी पर तीन लेन का यह पुल बनेगा जो करीब 3.2 किलोमीटर लंबा होगा. पूर्वांचल और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को यह पुल सीधा जोड़ेगा. करीब 368 करोड़ रुपए की लागत से यह प्रोजेक्ट तैयार होगा।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment