Bakwas News

उपमुख्यमंत्री ने लिया प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा

Inबिक्रमगंज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 30 मई को आयोजित कार्यक्रम की तैयारी का बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को जायजा लिया। उपमुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुचे। जहाँ उपस्थित शहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी डा. सत्य प्रकाश, डीएम रोहतास उदिता सिंह से तैयारी के संबंध में जानकारी ली। कार्यक्रम स्थल पर बन रहे मंच, हेलीपैड, पार्किंग व्यवस्था, ट्रौफिक व्यवस्था की जानकारी ली। सभा के लिए बन रहे पंडाल, वहां पेयजल, शौचालय की सुविधा के संबंध में भी जानकारी ली। इस मौके पर एसपी रौशन कुमार, एसडीपीओ कुमार संजय और अन्य कई अधिकारी मौजूद थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment