Bakwas News

त्रिविर पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय ध्यान योग कार्यक्रम सम्पन्न

बिक्रमगंज के करमा धाम स्थित त्रिवीर पब्लिक स्कूल प्रागंण मे तीन दिवसीय ध्यान योग कार्यक्रम रविवार को सम्पन्न हो गया।इस कार्यक्रम में दिल्ली, हरियाणा, झारखंड और पटना से आए आचार्यगणों ने विद्यालय के शिक्षकों, छात्रों एवं विभिन्न राज्यों से आए साधकों को ध्यान एवं समाधि का विस्तृत प्रशिक्षण दिया। विद्यालय के उपनिदेशक विजय कुमार चौबे ने बताया कि विद्यालय के छात्रों को समर कैम्प के तहत ध्यान योग के इस विशेष सत्र का आयोजन किया गया, जिससे विद्यालय के कई छात्र एवं शिक्षकगण लाभान्वित हुए। कहा कि विद्यालय के संरक्षक सिद्धार्थ औलिया आगामी 16 नवम्बर को करमा महोत्सव का उद्घाटन करने करमा धाम आएंगे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment