Bakwas News

साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन ने अखिलेश कुमार और मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

दिल्ली के डॉ अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में रविवार को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में वैश्विक मंच पर द डिवाइन पब्लिक स्कूल का नाम गुंजा। अवसर था साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) की ओर से आयोजित भव्य अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह। इस समारोह में द डिवाइन पब्लिक स्कूल के सचिव अखिलेश कुमार को ‘बेस्ट इंटरनेशनल सेक्रेटरी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। इस समारोह में 72 देशों 4 हजार शहरों और 96 हजार 499 से अधिक स्कूलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समारोह में मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जितेन्द्र कुमार माहेश्वरी विशिष्ट अतिथि मध्यप्रदेश हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी के निदेशक प्रो बाला जी रामकृष्णन विशेष अतिथि एसओएफ संस्थापक निदेशक महावीर सिंह, वरिष्ठ शिक्षाविद प्रो सतीश आर्य थे। यहां द डिवाइन पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। इंटरनेशनल रैंक प्रथम प्राप्त करने वाला पंकज केशरी की सफलता प्रेरणादायक है। बचपन में माता-पिता का साथ छूट जाने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। वे विद्यालय के छात्रावास में रहकर निरंतर मेहनत करते रहे और आज उनकी उपलब्धि हजारों विद्यार्थियों के लिए मिसाल है।
तृतीय स्थान पर रहे आदित्य कुमार के माता-पिता भी इस सम्मान के साक्षी बने। अपने बेटे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मानित होते देखा। यह क्षण उनके लिए अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण रहा। विद्यालय बना सेवा, शिक्षा और सहारा का केंद्र विद्यालय के सचिव श्री अखिलेश कुमार ने अब तक 61 अनाथ छात्रों को नि:शुल्क आवास, भोजन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई है। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद श्री अखिलेश कुमार ने कहा कि आज का दिन मेरे जीवन का सबसे खास पल है। यह सम्मान उन सभी संघर्षशील बच्चों को समर्पित है जो कठिनाइयों में भी अपने सपनों का पीछा करते हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार, एसओएफ को धन्यवाद दिया। कहा कि उनका उद्देश्य है कि हर बच्चा शिक्षा के माध्यम से अपने जीवन को ऊंचाइयों तक पहुंचा सकें।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment