Bakwas News

प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जयसवाल का शनिवार को देर शाम बिक्रमगंज के रिशुराज होटल के सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने पर भाजपाईयों ने खूब गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अवसर पर स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहें भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री सह काराकाट विधानसभा नेता डॉ. मनीष रंजन ने मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जसवाल व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह सहित भाजपा रोहतास जिलाध्यक्ष संतोष पटेल को फूलों का माला एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जसवाल ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पूरे देश में आतंकवादी पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश व्याप्त हैं। जो पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तानियों को देश से बाहर निकालने का फैसला लिया गया है। वहीं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मां बहनों की सिंदूर की लाज का बदला लेने के पाकिस्तान को देश तीनों सेनाओं के मजबूत पराक्रम से करारा जवाब दिए है। वहीं प्रधानमंत्री द्वारा पाक से बदला लेने की सराहनीय निर्णय से पूरे देशवासियों में खुशी की लहर है। जबकि देश के विभाजन के लिए जिम्मेदार कांग्रेस को देश से बॉयकाट करने की देशवासियों से अपील की। वहीं बिहार आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र की योजनाओं से लोगों को अवगत कराते हुए उसका लाभ दिलाएं एवं यशस्वी मोदी सरकार के हाथों मजबूत करें। साथ ही बताया इस बार की विधानसभा चुनाव में हर बूथों पर भाजपा सहित एनडीए कार्यकर्ताओं को भी एक देश की फ़ौजी की तरह तैनात रहना है। क्योंकि इस बार 2025 के विधानसभा चुनाव में 225 के पार पूर्ण बहुमत के साथ पुनः बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। दूसरी तरफ प्रदेश अध्यक्ष के घोषणा का अभिनंदन करते हुए भाजपा नेता डॉ. मनीष रंजन ने कहा कि आज पूरे बिहार में भाजपा अध्यक्ष दिलीप जसवाल के नेतृत्व भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं को काराकाट विधानसभा सहित अन्य विधानसभा में मजबूती प्रदान हो रही है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह, प्रदेश प्रवक्ता संजीव मिश्रा,प्यारे लाल ओझा, विवेक सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन प्रसाद वैश्य, नगर अध्यक्ष नागेश्वर कुशवाहा, सुनील सिंह, धनंजय सिंह, सुरेश गुप्ता, राजू गुप्ता, ललित मोहन तिवारी, हरेंद्र हरियाली सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थें।

Leave a Comment