Bakwas News

आदर्श पैक्स में हुआ है चयन, बेहतर कार्य के लिए पैक्स अध्यक्ष विजय राय को किया जाएगा सम्मानित

आदर्श पैक्स योजना के तहत रोहतास जिले के बेहतर कार्य करने वाले पैक्सो की विभाग द्वारा जारी सूची में शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले पैक्स को शनिवार को दोपहर 12 बजे दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन संस्थान बीआईटी कैंपस पटना में विभाग द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बिहार के सहकारिता मंत्री डा. प्रेम कुमार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसमें दूसरे स्थान प्राप्त कर संझौली प्रखंड के चाँदी इंग्लिश पैक्स के अध्यक्ष विजय राय प्रखंड क्षेत्र का मान बढ़ाया है। वहीं रोहतास प्रखंड का नवाडीह पैक्स को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि संझौली प्रखंड अंतर्गत चांदी इंग्लिश पैक्स को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। तिलाथू प्रखंड कि हुरका पैक्स को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इसकी सूचना मिलने के बाद चाँदी इंग्लिश पैक्स के किसानों में खुशी है। सभी किसानों ने पैक्स अध्यक्ष विजय राय को बधाई दिया है। बताते चलें कि सहकारिता विभाग द्वारा आदर्श पैक्स के चयन हेतु कई बिंदुओं पर प्राप्तांक देने की व्यवस्था की गई है। जिन समितियां में सर्वाधिक सुविधा उपलब्ध है। वैसे समितियों की सूची बनाकर विभाग द्वारा निबंधन कार्यालय को भेजा जाता है। तदोपरांत गहन समीक्षा करके बेहतर कार्य करने वाले जिले के शीर्ष तीन समितियों को सरकार द्वारा आदर्श पैक्स के तहत पुरस्कृत किया जाता है। इसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में चयनित समिति को पांच लाख की राशि दी जाती है। द्वितीय को तीन लाख तो तृतीय पुरस्कार में दो लाख की राशि प्रदान की जाती है। रोहतास के प्रथम एवं द्वितीय समिति नावाडीह तथा चांदी इंग्लिश पैक्स को विभाग एवं बैंक से सभी प्रकार की सुविधाएं प्राप्त है। चांदी इंग्लिश के पैक्स अध्यक्ष के पद पर विजय राय पहली बार 2009 में निर्वाचित हुए। उस समय से अभी तक अध्यक्ष पद पर बने हुए है। विजय राय ने बताया कि उनके पैक्स में चार गांव है। जिसमें लगभग 4 हजार बड़े छोटे किसान है। जिनसे प्रत्येक वर्ष 30 हजार से 35 हजार क्विंटल धान की अधिप्राप्ति की जाती है। इसके अलावा पैक्स से सभी किसानों को समय पर आवश्यकता अनुसार उर्वरक भी मुहैया कराया जाता है। पैक्स में पीडीएस के तहत राशन वितरण और बैंकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। पैक्स को अपना राईस मिल और पर्याप्त गोदाम भी उपलब्ध है। चांदी इंग्लिश पैक्स के दूसरे स्थान पर आने पर किसान बिपिन सिंह, बसंत चौधरी, आलोक श्रीवास्तव, मनोज कुमार सहित कई लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment