Bakwas News

बिक्रमगंज में सेविकाओं ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, अपनी 5 सूत्री मांग पर डटी सेविका-सहायिक

 प्रखंड मुख्यालय बिक्रमगंज के मुख्य द्वार पर बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता बिक्रमगंज प्रखंड के आंगनवाड़ी संघ की अध्यक्ष गंगोत्री देवी ने किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए आंगनबाड़ी संघ की स्थानीय प्रखंड के आंगनवाड़ी संघ के सचिव मनभावती देवी ने बताया कि केंद्र सरकार और बिहार सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ दोहरी नीति अपनाते हुए अभी भी सौतेलापन व्यवहार कर रही है। बिहार राज्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर सभी सेविकाओं के द्वारा आज पूरे बिहार में अपनी पांच सूत्री मांग गुजरात हाई कोर्ट के निर्णय के आलोक में सेविका-सहायिका को सरकारी कारण किया जाए। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश अनुसार ग्रेच्युटी लागू किया जाए। एफ आर एस के तहत टीएचआर वितरण करने के आदेश को निरस्त किया जाए। पोषण ट्रैक्टर पर काम करने के लिए 5 जी नए मोबाइल सेट दिया जाए एवं सिम को रिचार्ज कराने हेतु प्रति वर्ष 5 हजार रुपया दिया जाए। पोषाहार राशि में वृद्धि करने के साथ-साथ पोषाहार सामग्री का दर बाजार दर पर दिया जाए। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष गंगोत्री देवी ने कहा कि सरकार यदि हमारी मांगो को पूरा नही करती है तो आने वाले दिनों में आंदोलन भी किया जाएगा। मौके पर सेविका अनिता देवी, भागमनी देवी, ललिता देवी, तृप्ति देवी, मनी देवी, याशमीन बानो, फरीदा जलाल, मंजू देवी, किरण देवी, संगीता देवी, शकुंतला देवी, रंजू देवी, ज्योति कुमारी, सुधा कुमारी पुष्पा कुमारी, बैजंती कुँवर व सहायिका नीलम देवी, मिथलेश देवी ने सफलता पूर्वक सैकड़ो सेविका व सहायिका मौजूद थी।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment