Bakwas News

चेतना जागरण पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन

करगहर प्रखंड के सेंदुआर ग्राम में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान नव चेतना जागरण पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। यज्ञ का प्रथम दिन मंगल कलश शोभायात्रा निकाली गई। जलभरी कार्यक्रम नहर के जल में सम्पन्न हुई। मां बहने उत्प्रेरक उद्घोष लग रही थी गायत्री माता की जय यज्ञ भगवान की जय। हम बदलेंगे युग बदलेगा। हम सुधरेंगे युग सुधरेगा। सुबह में ध्यान साधना प्रज्ञा योग्य आसान का कार्यक्रम संपन्न हुआ। दोपहर में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ देव पूजन का कार्यक्रम वैदिक रीति से संपन्न हुआ। तत्पश्चात संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा प्रवचन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। संरक्षक श्री राकेश शर्मा अपनी टोली के साथ सारे कर्मकांड संपन्न कर रहे हैं। हर हर गंगे घर-घर गायत्री एवं संस्कार। आपके द्वार पहुंचा हरिद्वार। स्लोगन के साथ श्री नरेंद्र मिश्रा टोली नायक अर्चना मिश्रा प्रज्ञा पुराण कथा वाचक सक्षम मिश्रा वादक यज्ञ प्रबंधक श्री बिंदेश्वरी सिंह मेघनाथ सिंह श्रीमती वैजयंती देवी पुष्पा पटेल गीतांजलि देवी मीरां देवी अर्चना सिंह इंदू देवी वादक सत्यम जी अनूप सिंह अमोद सिंह विकास सिं कैलेंडर सिंह इत्यादि। मां बहनों की सहभागिता अत्यधिक रही।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment