Bakwas News

डीआईजी ने एसपी के साथ बिक्रमगंज थाना का किया निरीक्षण

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआइजी डॉ सत्य प्रकाश ने शुक्रवार को बिक्रमगंज थाना का निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार भी आए थे। डीआईजी के पहुंचने पर सबसे पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने बारी बारी से वहीं पर खड़े कई अधिकारियों से उनके कार्यप्रणाली, अनुसंधान आदि के तरीके के बारे में पूछताछ किया। इसके बाद उन्होंने थाना परिसर में ही स्थित शिव मंदिर परिसर में आम का पौधारोपण किया। एसपी ने भी यहां आम का और एसडीपीओ कुमार संजय ने कटहल का पौधारोपण किया। इसके बाद डीआईजी, एसपी के साथ थाना में थानाध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में निरीक्षण किया। उन्होंने बारी बारी से पुलिस अधिकारियों के कार्यशैली के संबंध में पूछताछ किया। इस दौरान डीआईजी ने थाना के विभिन्न अभिलेखों की जांच किया। उन्होंने लंबित कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने व निष्पादन करने, वारंट का निष्पादन करने का निर्देश दिया। डीआइजी ने बताया कि वे यहां केस रिव्यू, सिरिस्ता में लूट पंजी, गुंडा पंजी, डकैती, दागियों की सूची का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वरीय अधिकारियों के आदेश का अनुपालन, केस डायरी का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment