Bakwas News

खलिहान में लगी आग, 8 बीघा धान का फसल जला

बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के कंडाडीह में बुझावन यादव पिता बसावन सिंह के खलिहान में शनिवार की रात अचानक आग लग गई। खलिहान से आग की लपटें उठते देख लोग खलिहान की ओर दौड़े और आग बूझाने का प्रयास करने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर अग्निशमन दल वहां पहुंच किसी तरह से आग पर काबू पाने में सफल हुआ। इस बीच 8 बीघा धान की फसल जल गई। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन पीड़ित किसान ने बताया कि किसी असमाजिक तत्वों द्वारा जानबूझ कर आग लगाई गई है। उन्होंने बताया कि इस आगलगी की घटना में लगभग ढाई लाख रुपये की क्षति हुई है। घटना की सूचना मिलने पर प्रखंड प्रमुख राकेश कुमार सिंह उर्फ लाली सिंह रविवार की सुबह वहां पहुंच कर पीड़ित किसान से मिल ढाढस बंधाया तथा सरकार से मुआवजा दिलाने के प्रयास करने का आश्वासन दिया। किसान सलाहकार कन्हैया सिंह ने बताया कि इस संबंध में सीओ बिक्रमगंज कै सूचना दी गई है। बताया जाता है कि किसान खेती पर हीं आश्रित है। वह अपने पूरे खेत की फसल स्वयं हाथों से काट कर खलिहान में रखा था। इस आगलगी की घटना से उसके परिवार के समक्ष भूखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। उसे अब पशुओं के चारा का भी समस्या से जूझना पड़ेगा।

Leave a Comment