Bakwas News

शराब धंधे बाज को Moter Cycle के साथ पुलिस में दबोचा

रोहतास पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहा है सघन जांच अभियान के तहत शराब धंधे बाजों को पकड़े जाने की सूचना आ रही है। इसी क्रम में सोमवार को थाना क्षेत्र काराकाट के अंतर्गत एक धंधे बाज को मोटरसाइकिल के साथ चिल्हा गांव से काराकाट थाने की पुलिस ने धर दबोचा । थानाध्यक्ष फूल देव चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बतलाया कि पकड़े गए युवक के पास से 50 लीटर देसी शराब एवं एक प्लैटिना मोटरसाइकिल को जप्त किया गया है। पकड़े गए युवक के बारे में बतलाया गया कि युवक का नाम गोलू कुमार ग्राम अमरथा टोला थाना काराकाट जिला रोहतास का रहने वाला है। मामले के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment