Bakwas News

सावन माह के अंतिम सोमवारी को प्रखंड क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

सावन माह की अंतिम सोमवारी पर सोमवार को बिक्रमगंज प्रखंड मुख्यालय सहित प्रखंड भर के शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही शिवालयों में शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। खासकर महिलाओं में पूजा-अर्चना को लेकर काफी उत्साह देखा गया। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में दिनों भर शिवभक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने शिवालय पहुंचकर भगवान भोलेशंकर पर फल, फूल, नैवेद्य,भांग, धथुरा, बेलपत्र आदि चढ़ाकर पूजा-अर्चना किया। इसके साथ ही शिवलिंग पर जलाभिषेक कर अपने पूरे परिवार की मंगल कामना की। पूजन के दौरान शिवभक्त हर-हर महादेव के जयकारे लगा रहे थे। पूरा शहर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। शहर से लेकर गांव तक लोग शिव की भक्ति में लीन दिखे।

 

पूजन को लेकर नगर के सासाराम में रोड में स्थित शिव मंदिर, थाना चौक के मंदिर, धनगाईं स्थित शिव मंदिर, धारूपुर के शिवमंदिर, समेत ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में दिनोंभर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। अंतिम सोमवारी को लेकर मंदिर कमेटी द्वारा लाईट लगाकर आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शिवालयों की खूबसूरती देखते बन रही थी। शहर के सासाराम रोड स्थित मंदिर समेत कई मंदिरों में रूद्राभिषेक कराया गया। इस दौरान शहर शिवभक्त मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेशंकर की पूजा-अर्चना करते दिखे। पूजन को लेकर शिवभक्तों में काफी उत्साह देखा गया।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment