आमस (गया) धर्मेन्द्र कुमार सिंह
गया जिले के आमस प्रखंड की करमडीह पंचायत के चंडीस्थान-सुग्गी गायत्री चेतना केन्द्र में सोमवार को एक कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। डॉ. शतीस सिंह व आलोक कुमार ने बताया कि पूजा-पाठ के बाद संयुक्त रूप से दर्जनों लोगों ने गायत्री मंत्र का जाप किया। देश-दुनियां की सलामती व विश्व शांति हेतु हवन किया गया। इसके बाद एक-दूसरे की कलाई पर व नए भवन परिसर में लगे पेड़-पौधों को राखी बांध रक्षा का संकलप लिया। साथ ही सभी ने पर्यावरण को बचाने के लिए कम से कम एक पौधा लगाने की शपथ ली।
डॉ. सतीश सिंह ने बताया कि पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त पर पूजा-पाठ व हवन करने से मन को शांति मिलती है। साकारात्मक उर्जा की प्राप्ति होती है और नाकारात्मक उर्जा का क्षय होता है। इस यज्ञ में माया देवी, गुड़िया सिंह, जगदेव प्रजापति, रामू गुप्ता, वृजरानी देवी, उर्मिला देवी, सुलेखा वर्मा, संजू, सुमन, अमृता आदि शामिल रहे।