आमस (गया) धर्मेन्द्र कुमार सिंह
भाई-बहनों का पवित्र पर्व रक्षाबंधन सोमवार को प्रखंड क्षेत्र में काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। शुभ मुहूर्त में बहनें भाई की कलाई पर राखी बांध सलामती की दुआएं मांगी। माथे पर चंदन-रोड़ी के टीका लगाने के बाद कलाई पर राखी बांध मीठाई खिलाई। साथ ही कुरीतिमुक्त समाज बनाने और पर्यावरण को बचाने का संकल्प भी लिया।
पर्व को लेकर बहनें काफी उत्साहित दिखीं। कई जगहों पर लोगों ने पेड़-पौधों को राखी बांध बचाने का संकल्प लिया। पर्व को लेकर प्रखंड के हाट-बाजारों में दिन भर चहल-पहल बनी रही। आमस निवासी मुकेश गुप्ता ने बताया कि पर्व को लेकर बच्चे काफी उत्साहित रहे।