Bakwas News

संत एस एन ग्लोबल स्कूल में किया गया राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन

बिक्रमगंज शहर के डुमरांव रोड स्थित संत एस एन ग्लोबल स्कूल में आज राखी-निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक प्रकाश आनन्द ने रक्षाबन्धन के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया।प्रतियोगिता में सभी कक्षाओं के सभी हाउसों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।पीस हाउस,इंटिग्रिटी हाउस,करेज हाउस और लॉयल्टी हाउस के बीच सम्पन्न हुई इस प्रतियोगिता का परिणाम 20 अगस्त को घोषित किया जाएगा।

 

विजेता और उपविजेता हाउस को पुरस्कार से नवाज़ा जाएगा।उपप्राचार्य विकास राय ने बताया कि विजेता और उपविजेता हाउस के साथ-साथ इस प्रतियोगिता में प्रत्येक कक्षा से प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्रा को भी पुरस्कृत किया जाएगा।प्रतियोगिता का संचालन प्रत्येक हाउस के हाउस इंचार्ज शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा हाउस कैप्टन ने किया।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment