Bakwas News

लोजपा रामविलास के प्रदेश पदाधिकारी ने राजद के बीमार जिला प्रवक्ता से जाना हाल

अरवल। लोजपा रामविलास के प्रदेश पदाधिकारी रामाज्ञा यादव रविवार को कुर्था नगर पंचायत के बाला पर मुहल्ला का दौरा कर गम्भीर रूप से बीमार राजद के प्रखर नेता सह जिला प्रवक्ता रामदीप यादव से मिलकर उनका कुशल झेम पूछा।

 

इस मौके पर रामाज्ञा यादव ने कहा कि रामदीप यादव छात्र आंदोलन से ही काफी सक्रिय है। लोहियावादी विचार धारा से अपनी राजनैतिक कैरियर की शुरुआत कर सामाजिक न्याय की धार को मजबूत करते रहे हैं। करीब 50 वर्षो से अधिक समय से राजनीति में है।स दौरान रामाज्ञा यादव ने उनके परिजनों को ढांढस बंधाते हुये इनके इलाज के बारे में जानकारी ली एवं राजद नेता को जल्द स्वस्थ्य होने की कामना किया।इस अवसर पर राजद नेता सुनील यादव,नवनीत कुशवाहा,लोजपा नेता जमुना यादव,कामेश्वर सिंह आदि मौजूद थे।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment