Bakwas News

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिक्रमगंज में फाइलेरिया उन्मूलन का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अशोक कुमार ने किया। उन्होंने ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी आशा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में दवा खिलानी है। माइक्रो प्लान के अनुसार सभी आशा और आंगनबाड़ी सेविका अपने-अपने क्षेत्र में दवा को खिलाना सुनिश्चित करेंगी।

 

उन्होंने दवा का वितरण करेंगे कुछ सावधानियां बरतनी के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार हैं। 2 वर्ष से छोटे बच्चे हैं और गर्भवती माताएं हैं। उनको यह दवा नहीं खिलानी है। 2 वर्ष से ऊपर के जितने भी लोग हैं। सभी को अल्बेंडाजोल डीसी की गोली खीलानी है‌। जिससे कि फाइलेरिया मुक्त हमारा प्रखंड बन सके। मौके पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अशोक कुमार, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक अनीश नारायण, पीरामल फाउंडेशन के कुश कुमार और और अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment