Bakwas News

बार एसोसिएशन बिक्रमगंज का चुनाव संपन्न, अध्यक्ष बने गोपाल कृष्ण भारद्वाज तो महासचिव रवि रंजन ‌

बार एसोसिएशन बिक्रमगंज का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर गोपाल कृष्ण भारद्वाज, महासचिव पद पर रवि रंजन कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार सिंह विजई हुए। निर्वाची पदाधिकारी रामनरेश सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए गोपाल कृष्ण भारद्वाज को 132 एवं सत्येंद्र सिंह को 113 मत प्राप्त हुए। महासचिव पद के लिए रवि रंजन कुमार सिंह को 104 एवं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सुधीर कुमार सिंह को 58 मत प्राप्त हुए। महासचिव पद के लिए कल 9 प्रत्याशी नामांकन किया था।

 

कोषाध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार सिंह को 125 एवं अभय पांडे विद्यासागर को 120 मत प्राप्त हुए। इस तरह सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को विजई घोषित किया गया। वही उपाध्यक्ष पद पर सुशील कुमार सिंह एवं दिनेश कुमार सिंह निर्विरोध, महासचिव पद पर प्रकाश कुमार एवं अजय कुमार सिंह निर्विरोध, संयुक्त सचिव पद पर कामता प्रसाद एवं अजय कुमार सिंह निर्विरोध, अंकेक्षण पद पर कुमार बृजेश निर्विरोध तथा कार्यकारी सदस्य के रूप में मनजीत कुमार सिंह एवं विजय कुमार आजाद निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। विजई उम्मीदवारों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अबीर गुलाल लगाते हुए खुशी का इजहार किया।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment