कलेर,अरवल। भाजपा नेता एवं पूर्व प्रमुख कलेर इंजीनियर संजय कुमार ने ग्रामीणों के बीच बजट की सराहना करते हुए कहा कि बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। उन्होंने कई गांव का दौरा कर लोगों को समझाते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत और विकसित बिहार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
इस बजट के विभिन्न घोषणाएं से राज्य के हर वर्ग को लाभ मिलेगा।बजट में गरीब और अन्नदाता के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा पहुंचाने की बात कही गई है।साथ ही 6 करोड़ किसानों की जानकारी लैंड रजिस्ट्री पर लाई जाएगी और पांच राज्यों में किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बजट से किसानों के वित्तीय सुरक्षा और कृषि के लिए आवश्यक संसाधन मिलेगी।