आमस (गया) धर्मेन्द्र कुमार सिंह
गया जिले के आमस प्रखंड के शिक्षक संघ ने गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष कपिलदेव पासवान के नेतृत्व में आमस के नए बीडीओ नीरज कुमार राय का बुके व अंगवस्त्र से स्वागत किया। उनसे मिलकर शिक्षक बेहद खुश दिखे। कहा बीडीओ सर का कुशल व्यवहार पसंद आया, इनके नेतृत्व में शैक्षणिक कार्य करने में मन लगेगा। साथ ही प्रखंड की शिक्षा और बेहतर स्थिति में होगी।
प्रखंड अध्यक्ष कपिदेव पासवान ने बताया कि कुशल व्यवहार और सकारात्मक सोच वाले पदाधिकारी के साथ काम करना अच्छा लगता है। कहा इनके नेतृत्व में प्रखंड की शिक्षा में क्रांती आएगी। बता दें कि पूर्व बीडीओ डॉ. एके आर्य के मदनपुर तबादले के बाद नवादा जिले के गोविंदपुर ब्लॉक के नीरज कुमार राय आमस के बीडीओ बने हैं। ये पूर्व में डोभी ब्लॉक में रह चुके हैं। इनके मौके पर कोषाध्यक्ष अरूण कुमार, रमेश कुमार पंडित, राजेश रौशन, विरेन्द्र शर्मा, ज्ञानी दास, नवीन कुमार आदि रहे।