Bakwas News

नए बीडीओ निरज कुमार राय का प्रखंड प्रमुख लड्डन खां ने किया स्वागत

आमस (गया) धर्मेन्द्र कुमार सिंह

गया जिले के आमस प्रखंड के नए बीडीओ निरज कुमार राय का मंगलवार को प्रखंड प्रमुख लड्डन खां व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने फूल-माला व गुलदस्ता से भव्य स्वागत किया। प्रखंड प्रमुख ने सभी सरकारी योजानाओं को समय पर सही तरीके से धरातल पर उतारने की मांग बीडीओ से की है। कहा पंचायत प्रतिनिधियों के साथ कदम से कदम मिलाकर सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाएं। किसी की हकमारी न हो इसका पूरा ख्याल रखें।

 

बता दें कि पूर्व बीडीओ एके आर्य का मदनपुर तबादला होने के बाद नवादा के गोविंदपुर ब्लॉक के बीडीओ निरज कुमार राय ने यहां कमान संभाला है। स्वागत करने में मो. बाबर अली, सीओ अरशद मदनी, थानेदार इंद्रजीत कुमार, मुखिया मनोज यादव, दीपू सिंह, किशोर मांझी, जानकी चौहान, डब्लू पासवान, महेन्द्र पासवान, अर्जुन यादव, मो. कमरू, अशोक सिंह, विरेन्द्र यादव, रूपलाल चौहान, धनंजय सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Comment