Bakwas News

अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

कलेर,अरवल। प्रखंड अंतर्गत मेहंदिया थाना क्षेत्र के मड़ैला गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 139 के किनारे बुधवार की शाम एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला है। स्थानीय लोगों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी लोगों ने इसकी सूचना मेहंदीया थाना पुलिस को दी।वही बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ आसपास जमा हो गई।

 

सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अरवल भेज दिया और घटना की छानबीन में जुट गई। बरामद शव की सिनाखत नहीं हो पाई है पुलिस ने वहां कुछ लोगों से शव के बारे में जानकारी ली लेकिन इसके बारे में कोई भी कुछ नहीं बताया। कयास लगाया जा रहा है कि लू लगने के कारण मौत हुई है। प्रखंड क्षेत्र में हीट वेव एवं लू का कहर जारी है जिसके चपेट में आने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है।

 

 

मृतक का दाढ़ी बढ़ा हुआ है। वही उजला धोती कुर्ता पहने हुए हैं। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राहुल अभिषेक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अरवल भेज दिया गया है। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से संपर्क साधा जा रहा है।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment