अरवल । भारत रत्न डॉ० बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर प्रखंड परिसर अरवल सदर स्थित डॉ० बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया।
मौके पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अरवल भी मौजूद थे।